Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

4 जून को होने वाली मतगणना के लिए एक्शन प्लान तैयार

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए 4 जून को मतगणना होनी है. इसके लिए अब एक्शन प्लान भी तैयार किया जाने लगा है. इसी कड़ी में भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और दूसरे तमाम अधिकारियों के साथ बातचीत की. इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने राज्य में 19 अप्रैल को हुई मतदान प्रक्रिया के सफल आयोजन के लिए प्रदेश के अधिकारियों की प्रशंसा की. भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने उत्तराखंड में मतदान के दौरान उत्तराखंड निर्वाचन आयोग की तैयारी पर खुशी जाहिर की. इसके अलावा कानून व्यवस्था को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए भी उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की तारीफ की है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि इस बार पौड़ी लोकसभा सीट को छोड़ दिया जाए, तो बाकी चार लोकसभा सीटों पर दिन में 1 से 2:00 बजे के बीच मतगणना की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा. वहीं पौड़ी जनपद में भी शाम 4 से 5 बजे तक मतगणना को पूरा किए जाने का लक्ष्य तय किया गया है. इसमें कहा गया कि पौड़ी लोकसभा सीट पर पोस्टल बैलेट अधिक होने के कारण इस लोकसभा सीट पर थोड़ा ज्यादा समय लगेगा. लोकसभा चुनाव के लिए 4 जून को होने वाली मतगणना की शुरुआत सुबह 8:00 से होगी. सबसे पहले लोकसभा चुनाव पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी. सुबह करीब 8:30 बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में कैद मतों की गिनती शुरू कर दी जाएगी. प्र