Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत दिए गए आदेश- निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना सहसपुर द्वारा टीम गठित कर थाना क्षेत्र में रवाना किया गया!
गठित टीम द्वारा दिनांक 8 मई 22 को संजीवनी नशा मुक्ति केंद्र के बगल मैं नदी के पास वाहन संख्या UK16A- 5485 को रोका गया जिसे चालक अशरफ चला रहा था आकस्मिक चेकिंग मैं अभियुक्त के कब्जे से 6.41 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर अंतर्गत
धारा 8/ 21/60 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

नाम पता अभियुक्त:  अशरफ पुत्र शहीद निवासी हसनपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र 20 वर्ष

बरामदगी: (1) अवैध स्मैक = 6.41 ग्राम, (2) मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर नंबर UK16 A- 5485

पुलिस टीम: (1) S.i प्रवेश रावत चौकी प्रभारी सभावाला थाना सहसपुर देहरादून
(2) का नवीन कुमार
(3) का दीपक कुमार