Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

लंबे समय से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड पुलिस में जल्द शुरू होगी भर्ती

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: लंबे समय से कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड शासन से पुलिस भर्ती को मंजूरी मिल चुकी है जिसके तहत 1521 कॉन्स्टेबल और 197 सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती को हरी झंडी मिल चुकी है आपको बता दें शासन से पुलिस भर्ती को मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही भर्ती को लेकर विज्ञप्ति जारी की जाएगी माना जा रहा है कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले सरकार विज्ञप्ति जारी कर सकती है शासन की ओर से कांस्टेबल भर्ती के लिए अधियाचन मिला है। आयोग इस माह के अंत तक भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करेगा। कोरोनाकाल के चलते भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को एक साल की छूट मिलेगी। लंबे समय से कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। शासन ने कांस्टेबल भर्ती को संपन्न करवाने के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) को अधियाचन भेज दिया है। आयोग इसी माह भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करेगा।