Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने केदारनाथ पैदल मार्ग का किया निरीक्षण, व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश

Dehradun Delhi Uttarakhand


Big News Today रुद्रप्रयाग जिले के प्रभारी मंत्री एवं धामी सरकार में कैबनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गुरूवार को गौरीकुंड से बाबा केदारनाथ पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान यात्री शेड, पैदल मार्ग के खड़ंजे, शौचालयों व पेयजल की व्यवस्था के साथ ही खच्चरों हेतु बनाए गए घोड़ा पड़ाव, सादे व गरम पानी की चरों का निरीक्षण किया।

फ़ोटो: मंत्री सौरभ बहुगुणा, केदारनाथ पैदल मार्ग पर

 उन्होंने यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं, व्यवसाईयों व खच्चर स्वामियों से संवाद कर यात्रा में आ रही कठिनाइयों तथा यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाने हेतु सुझाव भी मांगे। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं अच्छी रखी जाए।

फ़ोटो: कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, केदारनाथ पैदलमार्ग पर यात्रा में

 इस दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक विशाखा, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, उपजिलाधिकारी ऊखीमठ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।