Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भारत ने 372 रनों के बड़े अंतर से न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज पर किया कब्ज़ा

Sports


भारत ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 372 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने यह सीरीज भी अपने नाम कर ली. भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन और जयंत यादव ने चार-चार विकेट चटकाकर मेहमान टीम को दूसरी पारी में लक्ष्य के आसपास भी नहीं पहुंचने दिया. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरी पारी में पांच विकेट खोकर 140 रन बनाए थे. चौथे दिन न्यूजीलैंड की टीम केवल 27 रन ही अपने खाते में जोड़ पाए और उसने अपने सभी विकेट गंवा दिए. दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर में खेला गया, जो ड्रॉ रहा था. यह सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला था.