Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरुस्कार-2019 की घोषणा

Uttarakhand


मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरुस्कार-2019 में रुद्रप्रयाग जिला टॉप पर

टीम लीडर डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मंगेश मंगेश घिल्डियाल को व्यक्तिगत सहित कुल 10 पुरुस्कार घोषित

सुचना विभाग के उपनिदेशक के. एस. चौहान भी उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरुस्कार के लिए चयनित

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग, मंगेश घिल्डियाल

देहरादून मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरुस्कार-2019 की घोषणा कर दी गई है। राज्य के 21 अफसरों को  मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरुस्कार से नवाजा जाएगा, इनमें आईएएस अफसर से लेकर विभागीय सहायक तक शामिल हैं।25जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन अफसरों को पुरुस्कृत किया जाएगा।
सामान्य प्रशासन विभाग ने पुरुस्कार के लिए चयनित 21 अफसरों की सूची जारी की है। इस पुरस्कार की शुरुआत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर की गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने राज्य में कार्य कुशलता बढ़ाने, सुशासन को मजबूत करने और कार्यप्रणाली में सुधार जैसे उद्देश्यों को ध्यान में रखकर पिछले वर्ष इस पुरस्कार की शुरुआत की थी।
राज्य के सम्मानित इस व्यक्तिगत पुरस्कार के लिए 21 में से सबसे ज्यादा 10 पुरुस्कार रुद्रप्रयाग जिले के विभिन्न अफसरों को मिलेंगे। रुद्रप्रयाग जिले के DM मंगेश घिल्डियाल भी जिला प्रशासन में सुशासन के लिए पुरुस्कृत किये जायेंगे। इन सभी अफसरों का चयन एक चयन कमेटी की संस्तुति के आधार पर किया गया है। कमेटी ने निर्धारित मानकों पर इन अफसरों की परफोर्मेंस को परखकर रिपोर्ट दी है

पुरुस्कार के लिए घोषित शासन की लिस्ट के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरुस्कार-2019 के लिए चयनित अफ़सर

1.शासन में सचिव IAS भूपेंद्र कौर औलख

2.स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ और MDDA के उपाध्यक्ष IAS आशीष श्रीवास्तव 

3. रुद्रप्रयाग के DM आईएएस मंगेश घिल्डियाल

4. IAS मयूर दीक्षित, सीडीओ रुद्रप्रयाग

5. PCS डॉ.ललित नारायण मिश्र

6. IFS पी.के. पात्रो, निदेशक , राजाजी पार्क

7. DFO दीपचंद आर्य, चकराता

8. चम्पावत DRDA सहायक विमी जोशी

9. के.एस. चौहान-उपनिदेशक सूचना विभाग, देहरादून

10. CMO रुद्रप्रयाग एस.के.झा, 

11. DEO रुद्रप्रयाग एल.एस. दानू

12. Exen विद्युत-मनोज कुमार, रुद्रप्रयाग

13. प्रो.राजीव रतन, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय खानपुर, हरिद्वार

14. डॉ.शिव कुमार उपाध्याय-DPD ग्राम्य अल्मोड़ा,

15. कुशाल सिंह कोहली-DSO अल्मोड़ा

16. हरेंद्र सिंह-EO अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग

17. धीरज डिमरी-AE सिंचाई केदारनाथ रुद्रप्रयाग

18. मुकेश बहुगुणा-JE सिंचाई केदारनाथ रुद्रप्रयाग

19. प्रदीप कुमार-SO PWD-2 उत्तराखंड शासन

20.मीनाक्षी नौटियाल- पुलिस उपनिरीक्षक, महिला हेल्पलाइन चम्पावत

21. मोहित कोठारी- परिवहन विभाग सहायक